Bihar Rain Alert: बिहार में अगले चार दिन भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. राज्य के सभी जिलों में बारिश का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए आने वाले दिनों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है.

Bihar Rain Alert: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्यभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

आने वाले दिन मौसम के नाम

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, मानसून की सक्रियता तेज हो रही है. पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर जाने से बचने को कहा गया है.

तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

  • अधिकतम तापमान: 29-31 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 23-25 डिग्री सेल्सियस

इस बदलाव से आमजन को गर्म हवाओं और चिपचिपे मौसम से काफी राहत मिलेगी.

बारिश से बदलेगा जनजीवन

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह तेज रफ्तार खेती के लिए वरदान साबित हो सकती है, लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव और बिजली गिरने से संभावित खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. प्रशासन को सतर्क रहने और राहत-तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य भर में मॉनसून का असर आने वाले दिनों में और भी व्यापक हो सकता है. लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

Also Read: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी होगी अनिवार्य, शिक्षा मंत्री ने कहा- हर जिले में बनेगा एक मॉडल स्कूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >