Bihar Ka Mausam: बिहार के 18 जिलों में घने कुहासे की चेतावनी, फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के 18 जिलों में आज मौसम विभाग ने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने फिर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. अगले 4 दिनों तक विभाग ने यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो, 20 या फिर 21 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी.

जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इस दौरान घने कुहासे के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे में भागलपुर का सबौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. दरअसल, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक पूरे 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हुई. दोपहर के वक्त धूप निकलने से लोगों को राहत मिली.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव इन दिनों राज्य में बना हुआ है. नमी ज्यादा होने की वजह से दिन और रात में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. इसके साथ ही जब तक उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है, तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 20 या फिर 21 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम को लेकर बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड के तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. दोपहर के वक्त धूप खिली रहेगी, जिससे कनकनी से लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन सुबह और रात में काफी ठंड महसूस होगी. जिले में तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी सिर्फ 45 दिनों में होगी रद्द, गड़बड़ी करने पर CO भी नपेंगे, जानिए पूरी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >