Bihar Intermediate Exam: परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री, गुस्साए लोगों ने धक्का देकर खोला गेट

Bihar Intermediate Exam: आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई. सीवान जिले में 53 सेंटर बनाए गए हैं. डीएवी हाई स्कूल परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं दी गई. इस दौरान गुस्साए लोगों ने जबरन गेट खुलवाया.

Bihar Intermediate Exam: बिहार में सोमवार से इंटर की परीक्षा शुरू हो गई. सीवान जिले में टोटल 53 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं. प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए खास तैयारियां की हैं. ऐसे में मामला डीएवी हाई स्कूल परीक्षा सेंटर से जुड़ा है. यहां देर से पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जबरदस्ती धक्का देकर गेट खोल दिया.

स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने क्या लगाया आरोप?

अभिभावकों का आरोप था कि सड़क जाम (सिसवन ढाला बंद होने और स्टेशन रोड पर भारी जाम) के कारण वे समय पर नहीं पहुंच पाए और उन्हें बाहर रखा गया. जबकि लेट से आई एक शिक्षिका को प्रवेश की अनुमति दी गई, जिससे मौके पर मौजूद अभिभावक और लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है.

गुस्साए लोगों ने गेट को धक्का देकर खोलने की कोशिश की और छात्राओं को अंदर प्रवेश करवाने का प्रयास किया. काफी समय के लिए सेंटर पर हंगामा होता रहा. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित की और लोगों को वहां से हटाया. इसके अलावा जिले के दो अन्य परीक्षा सेंटरों पर भी लेट आने वाली शिक्षिकाओं के प्रवेश को लेकर लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची.

क्या है बिहार बोर्ड का नियम?

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाता. साथ ही अवैध या जबरन प्रवेश पर 2 साल तक परीक्षा से वंचित करने और FIR दर्ज करने की चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

परीक्षा सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

हर परीक्षा सेंटर के एंट्री गेट पर जांच के बाद ही एंट्री दी गई. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या कोई इलेक्टॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों और पुरुषों की पुरुष कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तरफ से की जा रही है. पुलिस बल की तैनाती के साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

Also Read: Bihar Farmer Registry: आज से 6 फरवरी तक मिशन मोड में बनेगा फार्मर आईडी, कृषि और राजस्व विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >