Bihar IAS Transfer: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: बिहार में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. गया के डीएम त्यागराजन को पटना का कमान दिया गया है. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर अब पटना कमिश्नर की कमान संभालेंगे.

Bihar IAS Transfer: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर किया गया है. चुनावी साल में पटना के डीएम त्यागराजन बनाये गए हैं. वहीं, अब पटना कमिश्नर की कमान पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर संभालेंगे. गया के जिलाधिकारी IAS टॉपर शशांक शुभंकर बनाये गए हैं.

नए DM की सूची:

विद्यानंद सिंह – DM बक्सर
नवीन कुमार – DM खगड़िया
श्री नवीन – DM जमुई
त्यागराजन एसएम – DM पटना
शशांक शुभंकर – DM गया
अरविंद कुमार वर्मा – DM मुंगेर
कुंदन कुमार – DM नालंदा
कौशल कुमार – DM दरभंगा
धर्मेंद्र कुमार – DM पश्चिमी चंपारण
आनंद शर्मा – DM मधुबनी
नवदीप शुक्ला – DM बांका
पवन कुमार सिंह – DM गोपालगंज
सुनील कुमार – DM कैमूर
आदित्य प्रकाश – DM सिवान
वर्षा सिंह – DM वैशाली
अंशुल कुमार – DM पूर्णिया

कौन कहां के आयुक्त बनें

राजीव रौशन- सारण प्रमंडल आयुक्त
कौशल किशोर- दरभंगा प्रमंडल आयुक्त
हिमांशु कुमार राय- भागलपुर प्रमंडल आयुक्त
राजकुमार- तिरहुत प्रमंडल आयुक्त
अवनीश कुमार सिंह – मुंगेर प्रमंडल आयुक्त

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इनको मिला प्रमोशन

बिहार सरकार ने राज्य प्रशासन में कई जिलों के डीएम और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस बदलाव के तहत कुल पांच आईएएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है. इस सूची में पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं, जिन्हें अब वरिष्ठ स्तर पर नई भूमिका निभाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय को भी पदोन्नति दी गई है. समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के निदेशक कौशल किशोर को भी इस लिस्ट में स्थान मिला है और उन्हें भी ऊंचा ओहदा प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में लोअर कोर्ट में चलती रहेगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >