शेखपुरा से आनंद विहार के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा और गया के यात्रियों की भी बल्ले-बल्ले, यहां देखें डिटेल

Bihar Holi Special Trains: होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली, सीतामढ़ी, लौकहा बाजार और दक्षिण भारत के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही गया-हावड़ा एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी कोच से लैस कर यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाया गया है.

Bihar Holi Special Trains: होली के मौके पर घर लौटने वालों की भीड़ हर साल बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. हाजीपुर और समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें नरकटियागंज रेलखंड से होकर गुजरेंगी. इससे इस इलाके के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

अधिकारी ने क्या जानकारी दी

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 04010 और 04009 दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच चलाई जाएंगी. यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल रूट से होकर चलेगी. 04010 ट्रेन 26 फरवरी और 5 मार्च को दिल्ली से खुलेगी, जबकि 04009 ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च को सीतामढ़ी से दिल्ली जाएगी.

इसके अलावा 04014 और 04013 नंबर की ट्रेन आनंद विहार और लौकहा बाजार जंक्शन के बीच चलेगी. 04014 ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च को आनंद विहार से चलेगी, जबकि 04013 ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को लौकहा बाजार से रवाना होगी. इन ट्रेनों से दिल्ली, सीतामढ़ी और लौकहा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया-नवादा रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें

नवादा-गया रेललाइन के यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है. शेखपुरा से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. गाड़ी नंबर 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 6, 7, 9, 10, 13 और 14 मार्च को चलेगी. वापसी में 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 7, 8, 10, 11, 14 और 15 मार्च को चलेगी. यह ट्रेन नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, प्रयागराज और टुंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी कोच की सुविधा होगी.

दक्षिण भारत जाने वालों के लिए भी राहत है. पटना से चलपल्ली के बीच 03253 और 03254 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन तिलैया होकर चलेगी, जिससे नवादा जिले के यात्रियों को सीधा फायदा होगा. इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था है.

इसके साथ ही गया-नवादा-हावड़ा एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ चलने लगी है. एलएचबी कोच पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं. इन कोचों में झटके कम लगते हैं और यात्रा ज्यादा स्मूथ रहती है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि समय पर टिकट बुक कर लें और ऑफिसियल वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही जानकारी लें.

इसे भी पढ़ें: बुडको तैयार करेगा बक्सर गंगा रिवर फ्रंट का मास्टर प्लान, बनाए जाएंगे पक्के घाट और कैफेटेरिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >