बिहार में मंत्रियों और अफसरों के बढ़ेंगे ठाठ, अब 37 लाख की लग्जरी कार में करेंगे सफर

Bihar Government: बिहार सरकार ने मंत्रियों, न्यायाधीशों और आईएएस अधिकारियों के लिए सरकारी वाहन खरीदने की बजट सीमा बढ़ा दी है. अब मंत्रियों के लिए 37 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीदी जा सकेगी. वित्त विभाग ने बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है.

Bihar Government: बिहार में अब मंत्रियों, जजों और बड़े अधिकारियों की सवारी पहले से ज्यादा आरामदायक और लग्जरी होने वाली है. राज्य सरकार ने सरकारी गाड़ियों की खरीद की कीमत सीमा बढ़ा दी है. सरकार के इस फैसले से अब अधिकारी महंगी और आधुनिक सुविधाओं वाली गाड़ियां खरीद सकेंगे. समय के साथ गाड़ियों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुरानी सीमा को अपडेट किया है. पहले जहां मंत्रियों के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीदने की अनुमति थी, अब इसे बढ़ाकर 37 लाख रुपये कर दिया गया है. इसी तरह दूसरे अधिकारियों की सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है.

क्या-क्या बदलाव हुआ

जिलाधिकारी (DM) और उनके बराबर के अधिकारी अब 22 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीद सकेंगे. पहले यह सीमा 20 लाख रुपये थी. पुलिस अधीक्षक (SP) के लिए यह सीमा 16 लाख से बढ़ाकर 18 लाख कर दी गई है. छोटे अधिकारियों के लिए भी अब 16 लाख रुपये तक की गाड़ी लेने का रास्ता खुल गया है.

सरकार ने इस नई व्यवस्था को पांच अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, ताकि हर स्तर के अधिकारी को उनकी जरूरत के हिसाब से सुविधा मिल सके. यह फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया. वित्त विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उठ रहे सवाल

सरकार का कहना है कि यह फैसला जरूरी था, क्योंकि पुरानी गाड़ियों को बदलना और नई तकनीक वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना समय की मांग है. इससे अधिकारियों को काम करने में भी आसानी होगी और यात्रा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनेगी.

इस फैसले को लेकर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं. उनका कहना है कि यह सरकारी पैसे से लग्जरी बढ़ाने जैसा है. सरकार इसे एक जरूरी अपग्रेड मान रही है.

अब इस बदलाव के बाद अधिकारियों की सवारी में भी बड़ा बदलाव दिखेगा. जहां पहले इनोवा या फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां आम थीं, अब इनकी जगह और ज्यादा प्रीमियम गाड़ियां सड़कों पर नजर आ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर-जमालपुर के बीच 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, तीसरी सुरंग का काम शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >