Video: बेगूसराय के बलिया में बाढ़ का भयावह मंजर कैमरे में कैद, नदी की धार देख सहम जायेंगे!

Bihar Flood Alert: बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में वीडियो बेगूसराय जिले का है जहां के बलिया में हाहाकार मचा है. गंगा नदी की तेज धार देख लोग सहमे हुए हैं. कई गांव और स्कूल में बाढ़ का पानी घुस चुका है.

Bihar Flood Alert: बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण भयावह स्थिति बन गई है. कई वीडियो बेगूसराय जिले के सामने आए हैं, जिसमें गंगा नदी की तेज धार लोगों को डरा रही है. जिले के बलिया इलाके में बाढ़ के कारण स्थिति भयावह बन गई है. कहीं घुटने भर पानी तो कहीं कमर भर पानी में घुसकर लोग आने-जाने के लिए मजबूर हैं. गांव में बाढ़ का पानी घुसने के कारण घर, स्कूल, दुकानें और सड़कें पूरी तरह से डूब चुकी है.

बाढ़ के बीच से भयावह तस्वीर

बाढ़ पीड़ितों के बीच से आई तस्वीर भयावह है. इसमें गांव और कई इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है. लोग आने-जाने के लिए जुगाड़ लगाकर चचरी नाव का सहारा ले रहे हैं. सड़क डूब जाने के कारण वहां से नदी तेज धार के साथ बह रही है. जिसके कारण लोग डरकर और धीरे-धीरे किसी तरह नदी पार कर रहे हैं. खेतों में पानी घुस जाने के कारण फसलें बर्बाद हो गई है.

जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे नदी

वहीं, स्कूल के चारो तरफ पानी भर जाने के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. कई लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह नदी की तेज धार को पार कर रहे हैं. कई घरों के चारों तरफ पानी लग जाने के कारण लोग भय के साए में दिन-रात गुजार रहे हैं. उन्हें डर है कि अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता गया तो उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा.

Also Read: Bihar News: बस एक क्लिक और बिहार के सभी विभागों की जानकारी होगी आपके सामने, जानिए कैसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >