Bihar Flood Alert: बिहार के इन जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कई गांव डूबे...

Bihar Flood Alert: गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बक्सर से लेकर भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय और नालंदा तक निचले इलाकों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि लाखों की आबादी प्रभावित है.

Bihar Flood Alert: गंगा के जल स्तर में फिर से वृद्धि होने से बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. कई जिलों में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और वृद्धि अब भी जारी है. इससे बक्सर के चौसा-मोहनियां हाइवे पर एक बार फिर बाढ़ का पानी चढ़ गया है़. गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कर्मनाशा और ठोरा नदी पर दबाव बढ़ गया है, जिससे दर्जनों गांवों में दहशत है. वहीं, भोजपुर जिले के शाहपुर के जवइनिया दियारा और बड़हरा प्रखंड के इलाके में बाढ़ और कटाव से हालत खराब हो गयी है.

राघोपुर के निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा बाढ़ का पानी

वैशाली के राघोपुर के निचले इलाकों में भी फिर से बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है. प्रखंड के चकसिंगार, वीरपुर, जफराबाद के साथ ही सिक्सलेन पुल जाने वाले रास्ते पर पानी आ गया है. सिक्सलेन पुल जाने के रास्ते में घुटना भर पानी लगा हुआ है. सारण जिले में गंगा के साथ घाघरा और गंडक नदी भी उफान पर होने से निचले इलाके में पानी भर गया है.

बेगुसराय की पांच लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में

उधर, बेगूसराय के छह प्रखंडों की पांच लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गयी है. दियारा इलाके से मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया है. लोग एक बार फिर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं. बाढ़ पीड़ितों ने शासन और प्रशासन से समय रहते नाव व राहत सामग्री की व्यवस्था करने की मांग की है.

नालंदा में दो महीने के अंदर तीसरी बार आयी बाढ़

नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय, हिलसा व करायपरसुराय प्रखंड की छह पंचायतों से गुजरने वाली लोकाइन नदी में दो महीने के अंदर तीसरी बार बाढ़ आयी है. कोरामा पंचायत के धुरी बिगहा गांव के पास लोकाइन नदी का तटबंध दो महीने के अंदर तीन बार टूटा है़. इससे दर्जनों गांवों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

Also Read: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पूरा खानदान चोर, स्टालिन को बुलाने पर भी साधा निशाना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >