Six-Lane Bridge: बिहार का पहला सिक्स लेन पुल तैयार, इस दिन से घंटों का सफर अब मिनटों में तय करेंगी गाड़ियां

Six Lane Bridge: बिहार के मोकामा और बेगूसराय को जोड़ने वाला राज्य का पहला छह लेन गंगा पुल बनकर तैयार है. 1740 करोड़ की लागत से बने इस आधुनिक पुल पर अगले सप्ताह से आवागमन शुरू होने जा रहा है. जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर अब मिनटों में तय होगा.

Six Lane Bridge: बिहार को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने वाला राज्य का पहला छह लेन पुल अब बनकर तैयार है. इस अत्याधुनिक पुल पर अगले सप्ताह से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा. 1740 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल और संपर्क पथ कुल 8.15 किलोमीटर लंबा है. इसमें गंगा नदी पर 1.865 किलोमीटर का मुख्य पुल शामिल है.

पुल के साथ ही फोरलेन और छह लेन मार्ग तैयार

पुल के साथ ही 3 किलोमीटर में फोरलेन और 3.285 किलोमीटर में छह लेन का संपर्क मार्ग तैयार किया गया है. हालांकि, मोकामा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के एक हिस्से में फिनिशिंग का कार्य अभी शेष है. जिसे 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा. तब तक लगभग 250 मीटर क्षेत्र में केवल तीन लेन से ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी.

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

इस पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. अब तक लोग मोकामा से बेगूसराय जाने के लिए पुराने दो लेन वाले राजेंद्र सेतु का इस्तेमाल करते थे, जो जर्जर अवस्था में है और अक्सर मरम्मत के कारण एकतरफा चालू रहता है. इससे यात्रियों को कई बार घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ता था.

पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का भी निर्माण

नई छह लेन पुल पर दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ी सड़क है, साथ ही पैदल यात्रियों के लिए डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनाया गया है. पुल के दोनों छोरों पर कुल 6 वेकल अंडरब्रिज (VUB), एक आरओबी और दो आरयूबी भी बनाए गए हैं. इसके अलावा पुल के जंक्शन पॉइंट पर एक खूबसूरत गोलंबर का निर्माण किया गया है, जिससे पटना, मोकामा और बेगूसराय के बीच यातायात और भी सुगम हो जाएगा.

लाखों लोगों को मिलेगी राहत

2018 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है और इसके चालू होते ही बिहार के लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है. यह पुल न सिर्फ सफर को आसान बनाएगा, बल्कि उत्तर और दक्षिण बिहार के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा.

Also Read: बिजनेस का झांसा, फिरौती की मांग और फिर हत्या! देशभर के कारोबारियों को निशाना बना रहा पटना का गैंग बेनकाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >