Bihar Election News: एक साथ तीन उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में RJD, क्या है राजद का बैलेंसिंग फॉर्मुला?

Bihar Election News: बिहार चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। आरजेडी ने तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार और तीन डिप्टी सीएम का फॉर्मूला पेश किया है। पढ़ें क्या है RJD का बैलेंसिंग फॉर्मुला?

Bihar Election News: बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बुधवार को कई दौर की बैठकों का सिलसिला जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही महागठबंधन सरकार में तीन डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी पेश किया है, जिसमें एक आरजेडी से, एक कांग्रेस से और एक वीआईपी से डिप्टी सीएम का नाम प्रस्तावित है.

VIP और माले की मांग पर फंसा है पेंच

हालांकि, वीआईपी और भाकपा माले की सीटों को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली में होने की वजह से चर्चा अधूरी रह गई। आरजेडी के प्रस्ताव के मुताबिक, महागठबंधन की सरकार बनने पर तीनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी जा सकती है।

VIP ने की 12 सीटों की मांग

VIP ने कुल 12 सीटों पर दावा ठोका है, लेकिन इनमें से 6 सीटें ऐसी हैं, जहां वर्तमान में सहयोगी दलों (आरजेडी, कांग्रेस और भाकपा माले) के विधायक हैं। इन्हीं सीटों को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान जारी है।

ये है माले, सीपीआई और सीपीएम की मांग

वहीं, भाकपा माले ने साफ कहा है कि उसे कम से कम 19 सीटें चाहिए। पार्टी 2020 चुनाव के मुकाबले अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर अड़ी है। दूसरी ओर, सीपीआई और सीपीएम पहले के फार्मूले यानी 2020 चुनाव के आधार पर ही इलेक्शन लड़ने को तैयार हैं। फिलहाल महागठबंधन के नेता इन विवादित सीटों पर आम सहमति बनाने की कोशिश में जुटे हैं ताकि गठबंधन की तस्वीर जल्द साफ हो सके।

अब तक नहीं रहे हैं एक साथ तीन उपमुख्यमंत्री

बिहार में अब तक कभी भी एक साथ तीन डिप्टी सीएम नहीं रहे हैं। अधिकतम दो ही डिप्टी सीएम रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, 2020 में बिहार में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी एक साथ डिप्टी सीएम बने थे, और वर्तमान एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक साथ डिप्टी सीएम के पद पर हैं।

क्या कहता है कानून?

  • संविधान में उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) का कोई अलग प्रावधान नहीं है।
  • भारतीय संविधान में केवल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री का ही जानकारी दी गयी है, जो अनुच्छेद 163 और 164 में देखने को मिलता है।
  • “उपमुख्यमंत्री” का पद केवल राजनीतिक और प्रशासनिक पद है, कानूनी या संवैधानिक नहीं।
  • मुख्यमंत्री चाहे तो एक, दो, या तीन उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर सकते हैं। यह पूरी तरह राजनीतिक संतुलन और गठबंधन की सहमति पर निर्भर करता है।

ALSO READ: Bihar Election 2025: चिराग के बहनोई अरुण भारती लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! इन दो सीटों से उतर सकते हैं मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >