Bihar Election News: बाहुबली नेता अशोक महतो को नहीं मिली राबड़ी आवास में एंट्री, तेजस्वी के गार्ड ने दरवाजे से लौटाया

Bihar Election News: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल मची है. इस बीच गुरुवार की रात बाहुबली नेता अशोक महतो राबड़ी आवास पहुंचे. लेकिन घर के अंदर उन्हें एंट्री नहीं मिली. दरअसल, तेजस्वी यादव के गार्ड ने दरवाजे से ही उन्हें वापस लौटा दिया.

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज है. इसी कड़ी में गुरुवार की रात को आरजेडी के बाहुबली नेता अशोक महतो राबड़ी आवास पहुंचे. तेजस्वी यादव से मुलाकात करने अशोक महतो पहुंचे थे. लेकिन, अशोक महतो को घर में एंट्री नहीं मिली.

क्यों अशोक महतो गये थे तेजस्वी से मिलने?

दरअसल, अशोक महतो काफी देर तक राबड़ी आवास पर खड़े रहे. लेकिन उन्हें तेजस्वी के गार्ड ने रोके रखा. आखिरकार अशोक महतो की मुलाकात नहीं हो पाई और गार्ड ने दरवाजे से ही उन्हें वापस भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, बाहुबली नेता अशोक महतो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और वे टिकट के सिलसिले में ही तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे.

लोकसभा चुनाव में अशोक महतो की पत्नी ने लड़ा था चुनाव

मालूम हो लोकसभा चुनाव 2024 में अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने चुनाव लड़ा था. बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से उन्हें आरजेडी का उम्मीदवार बनाया गया था. इतना ही नहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद ही अनीत देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिये सिंबल दिया था. लेकिन, गुरुवार की रात राबड़ी आवास से अशोक महतो को टिकट तो दूर की बात, बिना मुलाकात किये ही लौटना पड़ गया.

खरमास में बाहुबली नेता ने रचाई थी शादी

याद दिला दें, साल 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक महतो ने दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली अनीता देवी से शादी रचाई थी. उन्होंने खरमास में ही अपने से कई साल छोटी अनीता देवी से ब्याह कर लिया था. जिसके बाद वे सीधा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने और आशीर्वाद लेने पहुंच गये थे. अनीता देवी को मुंगेर लोकसभा सीट के लिये टिकट दिया गया था. लेकिन वे चुनाव हार गईं थी.

Also Read: Bihar Chunav: कौन हैं प्रीति किन्नर जिस पर पीके ने जताया भरोसा, इस सीट से बनाया उम्मीदवार, NDA-RJD को देंगी कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >