Bihar Double Decker Road: दानापुर के पास बन रहा 1350 मीटर लंबा डबल डेकर पुल, जाम का झंझट होगा छू मंतर!

Bihar Double Decker Road: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर से आवागमन आसान हो जाएगा. डबल डेकर पुल और नए रैंप से स्टेशन और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. ट्रैफिक जाम से भी पटनावासियों को राहत मिलने वाली है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Double Decker Road: दानापुर और बिहटा के बीच बन रहे 23.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर से पटना के पश्चिमी इलाकों की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 1350 मीटर लंबा डबल डेकर पुल है, जो दानापुर के पास बनाया जा रहा है. पटना की दिशा से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चढ़ने और उतरने के लिए दो अलग-अलग रैंप बनाए जा रहे हैं. इससे बिहटा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.

डबल डेकर पुल और स्मार्ट यातायात व्यवस्था

दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर डबल डेकर पुल के पिलर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इस पुल के ऊपरी तल का उपयोग बिहटा की ओर जाने वाले वाहन करेंगे, जबकि निचले तल का प्रयोग सगुना मोड़ आने वाले वाहन करेंगे. एलिवेटेड रोड के नीचे सामान्य ट्रैफिक पहले की तरह ही चलता रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होगी.

आरओबी से स्टेशन कनेक्टिविटी में सुधार

जगजीवन राम स्टेडियम के पास बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का इस्तेमाल अब केवल दीघा से दानापुर स्टेशन की ओर आने के लिए किया जाएगा. स्टेशन से दीघा की ओर जाने के लिए नया रैंप बनाया जा रहा है, जो मौजूदा ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा. इससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और स्टेशन क्षेत्र में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा.

ALSO READ: StartUps In Bihar: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए खोला पिटारा! स्टार्ट-अप के लिए अब तक दिए 62.5 करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >