पांडव सेना का सरगना मोस्ट वांटेड संजय सिंह गिरफ्तार, पत्नी ने भेजा वीडियो मैसेज, जानिए कुख्यात की क्राइम कुंडली

Bihar Crime News: करीब 30 सालों से एक्टिव और कई संगीन मामलों में आरोपित संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना लौट रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Bihar Crime News:
बिहार एसटीएफ ने मंगलवार की सुबह कार्रवाई करते हुए बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. वह दिल्ली से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना लौट रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने जीआरपी के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया.

संजय सिंह का आपराधिक इतिहास

जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके के निमा गांव का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. एसटीएफ के अनुसार, संजय सिंह के खिलाफ बिहार समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, नरसंहार, अपहरण, अवैध हथियार रखने, लूट, आपराधिक साजिश, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत अलग-अलग धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. साल 1996 से 2025 तक उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पटना, जहानाबाद, भागलपुर, हजारीबाग, रांची सहित कई जिलों के थानों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एके-47 बरामदगी मामले में भी था वांछित

एसटीएफ ने बताया कि संजय सिंह बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में एके-47 बरामदगी मामले में भी वांछित था. इस मामले में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ से अवैध हथियारों की आपूर्ति, संगठित अपराध और उसके नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ संजय सिंह से पूछताछ कर रही है. पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और हाल के सालों में हुई आपराधिक घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है.

पत्नी ने वीडियो जारी कर जताई अनहोनी की आशंका

संजय सिंह की पत्नी पुष्पा कुमारी ने एक वीडियो जारी कर अपने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. उन्होंने दावा किया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली से विक्रमशिला एक्सप्रेस से पटना आ रही थीं. रास्ते में जीआरपी ने उनके पति को अपने साथ ले लिया. पूछने पर उन्हें बताया गया कि बिहटा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. उन्होंने पुलिस से अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: बिहार के सभी विभागों में इस्तेमाल होंगे AI टूल्स, सरकार ने 15 अगस्त तक का रखा लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >