सम्राट चौधरी बोले- पटना में 1 एकड़ जमीन पर बनेगा नया वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, युवाओं को होगा समर्पित

Patna New Museum: पटना को जल्द ही एक नया और आधुनिक म्यूजियम मिलने वाला है. यह बिहार का तीसरा संग्रहालय होगा, जिसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. सरकार ने इसके लिए एक एकड़ जमीन दी है.

Patna New Museum, हिमांशु देव: बिहार म्यूजियम के 11वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शुक्रवार को सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना को जल्द ही एक नया म्यूजियम मिलेगा. यह युवाओं को डेडीकेटेड होगा. सरकार लोक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है. अगले 30 वर्षों की जरूरतों और सोच को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया जाएगा.

नीतीश कुमार की तारीफ में क्या बोले

सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि बिहार की धरती पर ऐसा विश्वस्तरीय संग्रहालय बनकर तैयार हुआ. जब वे तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में इस परियोजना को आगे बढ़ा रहे थे, तब कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन उन्होंने इसे जमीन पर उतारा. यहां तक कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां का दौरा किया, तो उन्होंने भी इसे वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बताया और करीब डेढ़ घंटे तक समय बिताए.

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय कला, साहित्य और जीवन शैली अद्वितीय है. उन्होंने टेराकोटा कला के लिए प्रसिद्ध हिम्मत शाह व ग्रामीण जीवन को उकेरने वाले बिहार के कलाकार राजेश राम के योगदान की सराहना की.

अगले स्थापना दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक कला उत्सव का होगा आयोजन

सीएम ने कहा कि साल 2027 में बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें दुनिया भर की लोक कलाओं को बिहार की धरती पर लाने का काम होगा. इसके अलावा, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार ने नये म्यूजियम के लिए दी है एक एकड़ जमीन

बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम में नए म्यूजियम की रूपरेखा साझा की. उन्होंने बताया कि यह तीसरा म्यूजियम युवाओं पर केंद्रित होगा और कला के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में बिहार म्यूजियम की स्मारिका दुकान में सीमित कलाकृतियों की बिक्री के बावजूद सालाना दो करोड़ रुपये की बिक्री हो रही है. नए म्यूजियम के व्यावसायिक विस्तार से राज्य के कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और आजीविका कमाने का बड़ा मंच मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया

पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >