बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु हर हाल में मई 2027 तक होगा तैयार, मुख्य सचिव बोले- काम बढ़ाओ, बहाने नहीं चलेंगे

Bihar: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सुलतानगंज-अगुवानी और बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु समेत चार बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सुलतानगंज पुल को मई 2026 और बख्तियारपुर महासेतु को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है. मानसून से पहले मैनपावर और मशीनें बढ़ाकर काम तेज करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Bihar: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए. संसाधनों की कमी न होने दी जाए और तय की गई डेडलाइन का सख्ती से पालन हो. सुलतानगंज-अगुवानी घाट पुल को लेकर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि मई 2026 तक एप्रोच रोड का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए. इसके लिए उन्होंने मौके पर मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाने को कहा है. साथ ही सुरक्षा जांच की रिपोर्ट जल्द सौंपने और रेलवे के साथ तालमेल बिठाकर काम करने की हिदायत दी है.

हर हफ्ते करेंगे रिपोर्ट की जांच

बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा नदी पर बन रहे ग्रीनफील्ड महासेतु की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सख्त रुख अपनाया. 1822.23 करोड़ रुपये की इस महत्वपूर्ण योजना को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने कहा कि काम की गति बढ़ाई जाए और हर हफ्ते इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट जांची जाए ताकि कोई तकनीकी बाधा न रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उत्तर कोयल जलाशय योजना पर क्या निर्देश दिए

उत्तर कोयल जलाशय योजना पर भी चर्चा हुई, जिसका अब तक लगभग 30 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि मानसून शुरू होने से पहले काम की गति तेज की जाए और 30 अप्रैल तक जमीन अधिग्रहण से जुड़े सारे मामलों को निपटा लिया जाए.

इसी तरह 232.83 करोड़ की मंडई वीयर परियोजना में भी मैनपावर और मशीनों की कमी दूर करने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून से पहले नहर और मिट्टी से जुड़े जरूरी काम पूरे हो जाने चाहिए.

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश फेल, औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

केएस द्विवेदी पर बिहार सरकार का भरोसा बरकरार, कार्यकाल बढ़ा, 68 वर्ष तक रहेंगे अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >