Bihar By Election: पूर्व सीएम की बहू की राजनीति में एंट्री, इमामगंज सीट से बनी NDA की उम्मीदवार

Bihar By Election: बिहार की राजनीति में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू की राजनीति में एंट्री हो गई है. बिहार विधानसभा उपचुनाव में इमामगंज सीट से एनडीए से हम पार्टी ने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है.

Bihar By Election: एनडीए की तरफ से इमामगंज सीट से उम्मीदवार कौन होगा, ये साफ़ हो गया है. बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है. जीतन राम मांझी के इस्तीफे के बाद इमामगंज सीट खाली हुई थी, जिस वजह से इस सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का दावा बन रहा था. इस सीट से प्रत्याशी चयन करना हम पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी. इस सीट से जीतन राम मांझी की बेटी और बहू दोनों का नाम आगे चल रहा था. लेकिन अंत में बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी की पत्नी दीपा मांझी का नाम फाइनल कर दिया गया है.

जन सुराज ने किया दो उम्मीदवार का ऐलान

पहली बार चुनाव में उतर रहे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी बिहार विधानसभा की इमामगंज और बेलागंज सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए एक चिकित्सक और एक शिक्षाविद को अपना उम्मीदवार बनाने की शनिवार को घोषणा की. जन सुराज ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इमामगंज सीट से पेशे से बाल चिकित्सक एवं समाजसेवी जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है, जबकि बेलागंज सीट से शिक्षाविद खिलाफत हुसैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

इन दो सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा गया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई, जिनमें किशोर और पार्टी के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया. दोनों सीट गया जिले के अंतर्गत आते हैं. इन दो सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया था, क्योंकि इमामगंज से निर्वाचित हुए जीतन राम मांझी और बेलागंज से निर्वाचित सुरेंद्र प्रसाद यादव ने लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन सीट से इस्तीफा दे दिया था.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक हुसैन की उम्मीदवारी का पार्टी में प्रतिवाद हुआ, क्योंकि इस सीट से टिकट के आकांक्षी कुछ नेताओं के समर्थकों ने शुक्रवार रात जन सुराज की बैठक में हंगामा किया. बिहार विधानसभा की दो अन्य सीट रामगढ़ और तरारी के लिए भी 13 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें: Patna-Bettiah NH: मानिकपुर-साहेबगंज नेशनल हाईवे बनने का रास्ता साफ, 1712.33 करोड़ मंजूर

Smart Meter: स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड, मैसेज या कॉल आये तो हो जाएं सावधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >