'इनामी क्रिमिनल को NDA के लोग बचा रहे', RJD MLA भाई वीरेंद्र बढ़ते अपराध पर भड़के

Bihar Budget: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सदन के बाहर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र राज्य में बढ़ते अपराध पर भड़के. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, एडीए के लोग इनामी क्रिमिनल को अपने साथ लेकर चलते हैं और उन्हें बचाते हैं.

Bihar Budget: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है. सदन के अंदर विधायकों की तरफ से कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं. जबकि सदन के बाहर विपक्ष के विधायक आपराधिक घटनाओं को लेकर गरमा गए. आरजेडी के भाई वीरेंद्र ने बिहार में हो रही हत्याओं को लेकर एनडीए को निशाना बनाया और जमकर हमला बोला.

विधायक भाई वीरेंद्र ने का बयान

विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, अब हत्या पर हत्या होगा. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार जान माल की रक्षा नहीं करना चाहती है. हमलोग भी असुरक्षित महसूस करते हैं और इस राज्य में हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है. यहां इनामी क्रिमिनल जो हैं, उसको एनडीए के लोग साथ लेकर चल रहे हैं और जान बचा रहे हैं. इस तरह से भाई वीरेंद्र ने एनडीए पर कटाक्ष किया.

बिहार सरकार के मंत्री क्या बोले?

इस दौरान भाई वीरेंद्र के कटाक्ष पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने पलटवार किया. मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, ये वही भाई वीरेंद्र हैं, जब अपराधी का एनकाउंटर होता है तो भाई वीरेंद्र अपराधी को अपना सगा संबंधी बताते हैं. बिहार में सुशासन का राज कायम करना है. भाई वीरेंद्र को तय करना चाहिए कि सुशासन के साथ खड़ा होना है या अपराधी के साथ. इस तरह से वार-पलटवार विधायकों के बीच लगातार जारी है.

शराबबंदी पर AIMIM के विधायक क्या बोले?

पिछले दिनों बिहार में शराबबंदी को लेकर भी विधायकों के बीच जबरदस्त बहस हुई थी. इस मामले में सोमवार को AIMIM के विधायक तौफीक अहमद ने कहा, मैं कह रहा हूं कि सरकार हमसे सहयोग ले तो मैं दारू पकड़वाऊंगा. शराब पिए हुए लोग हर जगह नजर आते हैं. किशनगंज में शराब मिलती है. मैं सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार हूं.

Also Read: बिहार में अप्रैल से लागू होगी टीचर ट्रांसफर की नई पॉलिसी, अब इतने साल में हो सकेगा तबादला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >