Bihar Budget: सीएम नीतीश ने बजट पेश होने से पहले पटना को दी बड़ी सौगात, सैकड़ों करोड़ से बदलेगा शहर का सूरत

Bihar Budget: बिहार की नीतीश सरकार आज बजट पेश करेगी. विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी इसे पेश करेंगे. बिहार की जनता को बजट से बड़ी उम्मीदें हैं. बजट पेश होने से पहले सीएम नीतीश ने राजधानी पटना को बड़ी सौगात दी है.

Bihar Budget: बिहार की नीतीश सरकार सोमवार को इस कार्यकाल की आखिरी बजट दोपहर दो बजे से पेश करेगी. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से आज बिहार की जनता उम्मीद लगाए बैठी है. लेकिन इससे ठीक पहले सीएम नीतीश ने राजधानी पटना के लिए तोहफों की बारिश कर दी. प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने पटना को लेकर जो ऐलान किया था उसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है. इसमें जेपी गंगा पथ, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण, पार्किंग निर्माण नेहरु पथ के विस्तारीकरण के लिए पैसे का ऐलान हुआ है.

142 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी

जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक तथा पूरब की ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण करते हुए विस्तार किया जाएगा. इसके अधीन दीघा-शेरपुर- बिहटा तक कुल 35.65 किलोमीटर लंबाई में जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा. साथ ही पटना सिटी पथ प्रमंडल पटना अंतर्गत बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ के 0.00 किलोमीटर से 44.60 किमी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य होगा. राज्य उच्च पथ संख्या 106 दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-करजान पथ का चार लेन जिसकी कुल लंबाई 41.270 किलोमीटर है के चौड़ीकरण का कार्य भी होगा. पथ की कुल लम्बाई लगभग 142 किलोमीटर होगी.

मरीन ड्राईव का सौंदर्गीकरण होगा

इसमे जेपी गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में समग्र उद्यान, नागरिक सुविधा, वेंडिंग जोन आदि का विकास किया जाएगा. इसमें बोटैनिकल गार्डन, तितली पार्क, वाकिंग एवं साइकिलिंग जोन आदि का निर्माण भी कराया जाएगा. जेपी गंगापथ एवं मरीन ड्राईव के सौंदर्गीकरण में वृद्धि होगी. पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी तथा पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा. बच्चों से लेकर बूढों तक के लिये घूमने टहलने की सुविधा होगी. महिला हाट के विकास से रोजगार एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा. पूरे क्षेत्र का अतिक्रमण से बचाव होगा. पथ निर्माण विभाग 387 करोड़ की लागत से इस काम को पूरा करवाएगी.

पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जायेगा

गांधी मैदान के निकट एकता भवन परिसर में पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा. इसे सभ्यता द्वार से जोड़ा जाएगा. सभ्यता द्वार को पूरब की ओर नवनिर्मित पक्के गंगा घाट से जोड़ा जाएगा. इस योजना में स्थलीय विकास, चाहरदीवारी निर्माण, स्ट्रीट लाइट, अंडरग्राउंड पार्किंग, सरफेस पार्किंग, तीन मंजिला इम्पोरियम, रेस्टुरेंट, गेम जोन का निर्माण भी किया जाएगा. सभ्यता द्वार तक पहुंचना आसान होने से दर्शकों की संख्या बढ़ेगी. पूरे क्षेत्र का सौन्दर्गीकरण होगा. पटना हाट में बिहार के प्रसिद्ध उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा. पर्यटन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग 61.34 करोड़ रुपए की लागत से इस काम को पूरा करवाएगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >