3.47 लाख करोड़ का बिहार का बजट, रोजगार और विकास पर फोकस, देखिये मुख्य बातें

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. सात निश्चय-3 के संकल्प के साथ पेश किए गए इस बजट में 1 करोड़ रोजगार, महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद और राज्य के हर ब्लॉक में उच्च शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में आज वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया. सरकार ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाला है, इस बार बिहार का कुल बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रखा गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है.

बिहार की स्थिति मजबूत

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और बिहार भी विकास की इस दौड़ में अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है.

प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर फोकस

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार सात निश्चय-3 के तहत वर्ष 2025 से 2030 तक बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. इस योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के साथ किया जा रहा है.

महिलाओं के लिए क्या ऐलान

बजट में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को बड़ी राहत दी गई है. 1.56 करोड़ से अधिक महिलाओं को पहले 10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है और अब उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. अनुसूचित जाति के 94 लाख गरीब परिवारों को छोटे उद्यम से जोड़ने की योजना है.

सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस बढ़ाया है. हर प्रखंड में डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की योजना है.जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदला जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर इलाज अपने जिले में ही मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर

बजट में 5 नए एक्सप्रेस-वे, बिजली व्यवस्था के विस्तार और शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला पक्के मकानों की भी घोषणा की गई है. बुजुर्गों के लिए घर बैठे हेल्थ सेवाएं और जरूरी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2-2 लाख, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >