हथकड़ी में इंटर की परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दिखा हैरान करने वाला नजारा

Bihar News: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन कई सख्त और भावुक तस्वीरें सामने आईं. कहीं आसान पेपर से खुश छात्र दिखे, तो कहीं गेट बंद होने पर आंसू. सबसे ज्यादा चर्चा में रहा जहानाबाद का मामला, जहां दो परीक्षार्थी हथकड़ी में परीक्षा देने पहुंचे.

Bihar Board 12th Exam: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई. परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी. पहले दिन ही एग्जाम से जुड़ी कई तस्वीरें और कहानियां सामने आईं. इनमें सबसे चौंकाने वाला दृश्य जहानाबाद से आया, जहां दो परीक्षार्थी हथकड़ी लगाकर परीक्षा देने पहुंचे.

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित प्रवेशिका उच्च विद्यालय, शकूराबाद परीक्षा केंद्र पर सोमवार को अजीब नजारा दिखा. पुलिस कस्टडी में दो युवक हथकड़ी लगाए परीक्षा केंद्र पहुंचे. दोनों इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं. कड़ी जांच के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया. हथकड़ी में भी आंखों में भविष्य के सपने थे.

बेगूसराय में लेट होने पर रोने लगीं छात्राएं

पहली शिफ्ट में बायोलॉजी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने राहत की सांस ली. छात्रों ने कहा, “पेपर आसान था. सवाल सिलेबस से ही थे. एग्जाम अच्छा गया.” हालांकि, सख्ती भी दिखी. सुबह 9 बजे कई केंद्रों पर गेट बंद कर दिए गए. इसके बाद देर से पहुंचे छात्रों को एंट्री नहीं मिली. नालंदा में कुछ छात्र गेट फांदकर अंदर जाते दिखे. बेगूसराय में लेट होने पर कई छात्राएं रोती नजर आईं.

कहीं जूते तो कहीं छात्रों की उतरवाई गई बेल्ट

पटना के शास्त्रीनगर केंद्र पर मुस्लिम छात्राओं का हिजाब उतरवाने का मामला सामने आया. वहीं गोपालगंज, पटना और अन्य जिलों में परीक्षार्थियों के जूते उतरवाए गए. ठंड के बावजूद कई छात्रों को नंगे पांव परीक्षा देनी पड़ी. जमुई में छात्रों की बेल्ट तक उतरवाई गई. मॉडल परीक्षा केंद्रों पर खास इंतजाम दिखे. छात्राओं को टीका लगाकर एंट्री दी गई. कुछ सेंटर बैलून और फूलों से सजाए गए. यहां सिर्फ छात्राएं परीक्षा दे रही हैं.

बिहार के 1,762 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हो रही है. कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हैं. इसमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं. दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हुई.

Also Read: 85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ एक बार लिया पटना का नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >