Bihar Bhumi: ‘भू-माफियाओं से रखा सांठगांठ तो सीधे बर्खास्त होंगे राजस्व कर्मी ‘, फुल एक्शन में मंत्री विजय सिन्हा

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व कर्मियों को चेतावनी दे दी है. दरअसल, उन्होंने कहा कि अगर भू-माफियाओं के साथ राजस्व कर्मियों ने सांठगांठ रखा तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जायेगा. इसके साथ ही अन्य बड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार आदेश जारी कर रहे हैं. इसके साथ ही अधिकारियों को लेकर सख्त रवैया भी अपना रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने अब राजस्व कर्मियों को चेतावनी दे दी है. दरअसल, लखीसराय जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

सुनवाई के दौरान ये मामले आए सामने

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, जमाबंदी में सुधार, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण समेत राजस्व सेवाओं से जुड़ी समस्याएं लोग लेकर पहुंचे थे. काफी संख्या में लोगों ने शिकायत की. जिसके बाद विजय सिन्हा ने सीधे संबंधित अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों से ही पूछताछ की. इस दौरान लोगों की तरफ से जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, रिश्वत मांगने जैसे बड़े आरोप लगाए गए.

विजय सिन्हा ने दी ये कड़ी चेतावनी

मंत्री विजय सिन्हा ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी दी. दरअसल, उन्होंने जमीन विवाद को समाज के लिये घातक बताया. इसके साथ ही वॉर्निंग देते हुए मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगर किसी भी राजस्व कर्मी की सांठगांठ भू-माफियाओं के साथ पाई जाती है तो उन्हें सीधा बर्खास्त किया जायेगा. इतना ही नहीं, उसकी संपत्ति भी जब्त की जायेगी. इसके अलावा फर्जी आवेदन देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डीएम और एसपी को भी दिया आदेश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय सिन्हा ने जिले के डीएम और एसपी को भी आदेश दिया कि भू-माफियाओं पर नजर रखी जाए. उन्हें लेकर एक लिस्ट तैयार किया जाए. मंत्री विजय सिन्हा ने इस दौरान लगभग 20 नये राजस्व पदाधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर प्रधान सचिव को आदेश भी दिया. इसके अलावा उन्होंने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद को सरकार की बेहद खास पहल भी बताई. मालूम हो, इससे पहले उन्होंने सीओ को भी बड़ी चेतावनी दी थी. इस तरह से मंत्री विजय सिन्हा पूरी तरह से एक्टिव नजर आए.

Also Read: Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी-रोजगार समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >