बिहार में 1 अप्रैल से बढ़ सकता है सर्किल रेट, रजिस्ट्री ऑफिस में देर रात तक हो रहा रजिस्ट्रेशन

Bihar Bhumi: बिहार में अलग-अलग जिलों के रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन-फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही. देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. आज भी मुजफ्फरपुर जिले में सुबह से ही भीड़ उमड़ी. सर्किल रेट बढ़ने की संभावना के कारण लोग आज ही काम निपटाना चाह रहे हैं.

Bihar Bhumi: बिहार के रजिस्ट्री ऑफिस में इन दिनों भीड़ देखने को मिल रही है. जमीन रजिस्ट्री रेट में संभावित बढ़ोतरी की खबर के बाद लोग मार्च महीने के अंदर ही अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. स्थिति यह है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए कार्यालय को देर शाम या फिर रात तक खुला रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों का काम समय पर पूरा किया जा सके.

क्या कहना है रजिस्ट्रार का?

बिहटा में रजिस्टर मो. एजाज हसन ने बताया कि रेट बढ़ने की आशंका के कारण अचानक लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. हर रोज सैकड़ों लोग रजिस्ट्री के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे काम का दबाव भी बढ़ गया है. इसके बावजूद कर्मचारी एक्स्ट्रा समय तक काम कर लोगों की सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि सर्किल रेट में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है.

मुजफ्फरपुर में भी भीड़भाड़ की स्थिति

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में भी रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़भाड़ की स्थिति देखी जा रही है. 1000 से अधिक स्लॉट बुक होने के कारण रात तक काम जारी रहा. जिला रजिस्ट्रेशन ऑफिस में पिछले एक सप्ताह से जमीन, अपार्टमेंट, मकान की खरीद-बिक्री में सामान्य दिनों से पांच गुनी अधिक बढ़ोतरी हुई है.

पटना में क्या है स्थिति?

पटना की बात करें तो, जिला रजिस्ट्री ऑफिस में हर रोज 350 से 400 डॉक्यूमेंट्स की रजिस्ट्री हुई है. इससे लगभग 50 करोड़ राजस्व मिला है. साल 2025-26 के अंतिम दिन के एक दिन पहले सोमवार को ऑफिस में काफी भीड़ रही. देर रात 10 बजे तक कार्यालय में कर्मी जमे रहे. 375 डॉक्यूमेंट्स की रजिस्ट्री हुई. यह संख्या बढ़ सकती है. रजिस्ट्री से लगभग सात करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ.

अब तक पटना सदर में 675 करोड़ राजस्व मिला है. जानकारों के अनुसार अप्रैल महीने से जमीन की खरीद-बिक्री में रजिस्ट्री रेट बढ़ने की आशंका से रजिस्ट्री ऑफिस में हाल के दिनों में डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन कराने वालों की लगातार भीड़ बढ़ रही है. पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निपटारा करने का निर्देश दिया.

Also Read: बिहार में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >