पटना के गांधी मैदान के पास छात्रों और पुलिस में टकराव, हालात तनावपूर्ण

पटना के गांधी मैदान में छात्रों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत ने तनाव का माहौल बना दिया. पथराव और आंसू गैस के गोले दागे जाने से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

बिहार बंद के दौरान पटना के गांधी मैदान के गेट संख्या 10 के समीप छात्रों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई. मौके पर दोनों पक्षों के बीच पथराव की सूचना है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थिति नियंत्रित करने में जुटी पुलिस

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है.

गैस के गोले छोड़े जाने की सूचना

मौके से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांधी मैदान के अंदर से आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इसका उद्देश्य भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित करना बताया जा रहा है.

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद गांधी मैदान और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. प्रशासन लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >