Bihar DSP Transfer: दुर्गा पूजा से पहले बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस! बदले गए पटना समेत इन जिलों के DSP, देखें लिस्ट

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए सात डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना, अररिया, नवादा और कटिहार समेत कई जिलों में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है.

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले सात डीएसपी का तबादला कर दिया है. गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार अररिया, नवादा और पटना समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है. अररिया मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम को ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है, जबकि नवादा ट्रैफिक डीएसपी ऋषभ शिव रंजन को पटना के विशेष सुरक्षा दल में भेजा गया है.

पटना सीआईडी डीएसपी आकाश किशोर और एससीआरबी डीएसपी शत्रुघ्न कुमार मंडल का भी ट्रांसफर विशेष सुरक्षा दल में हुआ है. सचिवालय सुरक्षा डीएसपी मनोज कुमार सिंह को अररिया मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है. वहीं, अररिया ट्रैफिक डीएसपी दीवान एकराम खान को कटिहार के बीसैप-7 में भेजा गया है. पटना बीसैप-1 डीएसपी राजेश रंजन को सचिवालय सुरक्षा का कार्यभार दिया गया है.

बिहार सरकार द्वारा जारी लिस्ट

दुर्गा पूजा और चुनाव से पहले की तैयारी में जुटा प्रशासन

बिहार सरकार का मानना है कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने और चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. विशेष सुरक्षा दल और यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए इन अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पर्व-त्योहार के मौसम में शांति व्यवस्था कायम रखने में कोई कोताही न बरती जाए.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

इसे भी पढ़ें: पटना दहलाने की साजिश! 34 जगहों पर RDX लगाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >