Patna News: पालीगंज में बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, पॉकलेन से चोरी करते स्कूटी सवार दो गिरफ्तार

पालीगंज थाना पुलिस ने बैट्री चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन बैटरियां, मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई है. पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

Patna News: पटना जिले के पालीगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बैटरियां, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाबलीपुर गांव निवासी टुनटुन कुमार (पिता- ओमप्रकाश साव) तथा मो. शाहिद खान (पिता- असलम खान) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पॉकलेन मशीन से दो बैटरियां चोरी कर ले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया.

साथियों की तलाश जारी

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न वाहनों और मशीनों से बैटरियां चोरी कर उन्हें बेचने का धंधा करते थे. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिपलावां थाना क्षेत्र से चोरी की एक और बैट्री बरामद की है. इस तरह पुलिस ने कुल तीन बैटरियां बरामद की हैं.

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.

गिरोह के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पालीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बैट्री चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों का भी जल्द खुलासा हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sikandar kumar paliganj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >