बांकीपुर उपचुनाव: 3 लेयर की सुरक्षा में EVM , 100 जवानों की हुई तैनाती, काउंटिंग से पहले हाई अलर्ट में प्रशासन

Bankipur Bypoll Counting: 3 अगस्त को बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती की जाएगी. काउंटिंग से पहले प्रशासन हाई अलर्ट में है. सभी 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है. पूरे तीन शिफ्ट में 100 जवानों को तैनात किया गया है.

Bankipur Bypoll Counting: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोटिंग हुई. इसके बाद अब काउंटिंग की बारी है. 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव में खड़े 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. काउंटिंग को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गईं हैं.

25 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती

जानकारी के मुताबिक, एएन कॉलेज में कला भवन में काउंटिंग के लिए सारी व्यवस्थाएं की गईं हैं. ईवीएम को तीन लेयर की सुरक्षा के साथ रखा गया है. 25 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. साथ ही BSAP के जवानों की भी तैनाती की गई है. तीन शिफ्ट में कुल 100 जवानों तैनाती है. हर एक शिफ्ट में 1 DSP को लगाया गया है. इसके अलावा मतगणना के जगह पर सिर्फ अधिकृत अधिकारियों, कर्मियों और प्रत्याशियों को जाने की अनुमति होगी.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

इस तरह से देखा जाए तो, स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास कड़ी सुरक्षा रहेगी और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. काउंटिंग शुरू होने से पहले स्ट्रॉन्ग रूम को प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा. हर राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताए जायेंगे. मुख्य रूप से उपचुनाव में मुकाबला बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच माना जा रहा है.

30 राउंड में होगी गिनती

422 बूथों पर पड़े 1.30 लाख वोटों की गिनती 30 राउंड में होगी. वोटों की गिनती 14 टेबल पर होगी. दोपहर 12 बजे के बाद रुझान मिलना शुरू हो जाएगा. इसके बाद शाम चार बजे तक वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी. पहले पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गये वोटों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी.

क्यूआर कोड वाला पास होगा जारी

जानकारी के मुताबिक, एएन कॉलेज में प्रत्याशियों या उनके एजेंटों के लिए क्यूआर कोड वाला पास जारी होगा. क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति होगी. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पास जारी करेंगे. वोटों की गिनती के लिए 50 कर्मियों को लगाया जाएगा. इसके अतिरिक्त रिजर्व में भी कर्मी रहेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >