Bankipur By Election Result: 'जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को संदेश दिया', जन सुराज के प्रशांत किशोर बिहार के CM पर ये क्या बोले

Bankipur By Election Result: बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर ने लगभग जीत पक्की कर ली है. लगातार आ रहे रुझानों को देखते हुए जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न मनाया जा रहा है. एएन कॉलेज पहुंचने पर प्रशांत किशोर ने कहा, जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को संदेश दिया है.

Bankipur By Election Result: बांकीपुर सीट पर अब तक के रुझानों को देखते हुए प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय मानी जा रही है. प्रशांत किशोर की इस बढ़त को देखते हुए जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. काउंटिंग पटना के एएन कॉलेज में हो रही थी. काउंटिंग के आखिर में प्रशांत किशोर एएन कॉलेज पहुंचे. यहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की.

प्रशांत किशोर ने क्या-क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा, यह बांकीपुर की जनता की जीत है. पीके ने आगे कहा कि जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश दिया है कि बिहार का सीएम किसी अच्छे आदमी को बनाया जाए. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया उन्हें धन्यवाद. जो वोट नहीं दिए उनका विश्वास जीतने का काम करेंगे.

बीजेपी और राजद को लीड करने का भी मौका नहीं

बांकीपुर की सीट पर सोमवार की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. इसके बाद शुरुआत से ही प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाए रखी. दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार बने रहे और तीसरे पर राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता रहीं. प्रशांत किशोर ने इस दौरान बीजेपी और आरजेडी के कैंडिडेट को लीड करने तक का मौका नहीं दिया.

सीएम सम्राट ने प्रशांत किशोर को दी बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बधाई दी. एक्स के जरिए उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सीएम सम्राट ने लिखा, 'लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.'

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >