Bankipur By Election Result: 5वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, 2319 वोटों से बनाई बढ़त, BJP के नीरज को मिले 6652 वोट

Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. जन सुराज के प्रशांत किशोर 5वें राउंड में भी आगे हैं. प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले. ऐसे में पीके 2319 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 6652 वोट मिले.

Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है. लगातार जन सुराज के संस्थापक और कैंडिडेट प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर 2319 वोटों से आगे हैं. प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले, बीजेपी के नीरज कुमार को 6652 वोट जबकि आरजेडी की रेखा गुप्ता को 1534 वोट मिले.

ईसीआई के आंकड़े

पिछले 4 राउंड में कितने मिले वोट?

चौथे राउंड की गिनती तक प्रशांत किशोर को 6269, तीसरे राउंड में 5032 वोट, दूसरे राउंड में 3795 वोट जबकि पहले राउंड में 862 वोट मिले. इस तरह से प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार की बात करें तो, उन्हें पांचवें राउंड में 6652 वोट मिले. वह प्रशांत किशोर से 2319 वोट से पीछे चल रहे हैं. इस तरह से अब तक के आंकड़े को देखें तो बीजेपी और जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

अब बीजेपी और जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर

बांकीपुर उपचुनाव में तीन दलों के बीच मुख्य रूप से मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन आज काउंटिंग वाले दिन जिस तरह से वोटों के आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके बाद कुछ और ही तस्वीर निकलकर सामने आ रही है. मुख्य मुकाबला अब बीजेपी और जन सुराज के बीच माना जा रहा है. 5वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज और बीजेपी के बीच 2319 वोटों का अंतर है. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को सिर्फ 1534 वोट मिले हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके ने किया था दावा

रविवार को प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल होने के साथ-साथ जीत का दावा भी किया था. उन्होंने कहा था, चुनाव परिणाम वाले दिन हम कितने वोटों से जीत रहे हैं, यह स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, हम लोग इतने वोटों से जीत रहे हैं कि बीजेपी की उतने वोट से इस सीट पर कभी हार नहीं हुई होगी.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव के रिजल्ट से पहले बाबा हरिहरनाथ के शरण में तेजस्वी यादव, क्या हो पाएगा चमत्कार?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >