VIDEO: 'MLA नहीं CM बनेंगे प्रशांत किशोर', दूसरे राउंड में भी पीके आगे, सुनिए क्या कह रहे हैं कार्यकर्ता

प्रशांत किशोर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

Bankipur By Election Result : बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. दो राउंड की गिनती के बाद जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. उनके कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

Bankipur By Election Result : पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. 2 राउंड की गिनती के बाद जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. पीके के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. जनसुराज के कार्यकर्ता अभी से ही जश्न मनाने लगे हैं. वीडियो में सुनिए पीके के कार्यकर्ता क्या कह रहे हैं?

2 राउंड की गिनती के बाद पीके आगे

बता दें कि, दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं. नीरज सिन्हा को 2634 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता 664 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

मालूम हो कि, पहले राउंड की गिनती पूरी के बाद भी पीके आगे थे. तब प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे थे. दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा थे. पहले राउंड में प्रशांत किशोर को 2225 वोट मिले. नीरज सिन्हा को 1363 वोट मिले. राजद की रेखा गुप्ता 505 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं.

Also Read : VIDEO : 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सेंटर के बाहर का माहौल क्या है? देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >