बांकीपुर जनादेश पर भाजपा का संदेश, प्रशांत किशोर को दी बधाई, हार पर आत्ममंथन करेगी पार्टी

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है. भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है.

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए जन सुराज के संस्थापक एवं नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है. भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और पार्टी इस परिणाम का गंभीरता से आत्ममंथन कर नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएगी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा- जनता के जनमत का सम्मान

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा बांकीपुर की सम्मानित जनता के जनमत का पूरा सम्मान करती है. उन्होंने यह भी कहा कि बांकीपुर और पटना साहिब क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा और एनडीए ने काफी काम किया है तथा आगे भी अधिक सक्रियता के साथ विकास कार्य जारी रहेंगे.

विजय कुमार सिन्हा बोले- हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा बांकीपुर उपचुनाव के जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करती है. लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और पार्टी उसका पूरा सम्मान करती है.

उन्होंने कहा कि पार्टी गंभीरता से समीक्षा करेगी कि अपेक्षित जनादेश क्यों नहीं मिला और कमियों को दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा हार का ठीकरा ईवीएम, चुनाव आयोग या किसी संवैधानिक संस्था पर नहीं फोड़ती, बल्कि आत्ममंथन और समीक्षा में विश्वास रखती है.

विजय कुमार सिन्हा ने प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र के साथ बिहार के विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी.

संजय सरावगी ने कहा- जनता का फैसला सर्वोच्च

भाजपा विधायक संजय सरावगी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि बांकीपुर उपचुनाव का जनादेश भाजपा विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का फैसला सर्वोच्च होता है और पार्टी उसका सम्मान करती है.

उन्होंने कहा कि भाजपा परिणामों का गंभीर विश्लेषण करेगी, कमियों को दूर करेगी और पहले से अधिक समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है तथा हार के लिए ईवीएम या चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाती.

संजय सरावगी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं.

पहले नितिन नवीन ने भी कही थी समीक्षा की बात

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी तीन विधानसभा उपचुनावों के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है. उन्होंने गुजरात के मांजलपुर में मिली जीत पर जनता का आभार जताया था, जबकि बांकीपुर और दतिया में अपेक्षित जनादेश नहीं मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि भाजपा दोनों सीटों के परिणामों का गंभीरता से आत्ममंथन करेगी और नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएगी.

भाजपा का साझा संदेश

बांकीपुर उपचुनाव के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं के बयानों में एक समान संदेश सामने आया है. सभी नेताओं ने जनता के फैसले का सम्मान किया, प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी और भरोसा दिलाया कि पार्टी आत्ममंथन के बाद और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर संगठन और जनाधार को मजबूत करने का काम करेगी.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >