बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती कल AN कॉलेज में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और विजय जुलूस पर रोक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल AN कॉलेज में होगी. मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और विजय जुलूस पर रोक रहेगी

Patna News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर डाले गए वोटों की गिनती सोमवार को सुबह आठ बजे से एएन कॉलेज में होगी. वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को सुबह छह बजे पहुंचना अनिवार्य किया गया है. वोटों की गिनती के बाद परिणाम आने पर विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके लिए एएन कॉलेज के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में खड़े 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. एएन कॉलेज के कला भवन में वोटों की गिनती के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों की जानकारी एएन कॉलेज में लगे बड़े स्क्रीन पर डिस्प्ले की जाएगी, वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से बाहर भी इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी.

422 बूथों के 1.30 लाख वोटों की 30 राउंड में होगी गिनती

विधानसभा उपचुनाव में 422 बूथों पर पड़े 1.30 लाख वोटों की गिनती 30 राउंड में होगी. इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 74,686, महिला वोटरों की संख्या 55,546 व दो थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं.

सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होने पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती होगी. उसके आधे घंटे बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. दोपहर 12 बजे के बाद मुख्य प्रत्याशियों के बीच वोटों के अंतर का रुझान मिलना शुरू हो जाएगा. जानकारों के अनुसार शाम चार बजे तक वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. मतगणना के लिए एक टेबल पर तीन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके अलावा एआरओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

क्यूआर कोड वाले पास से ही मिलेगी इंट्री

मतगणना के दिन एएन कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के लिए विशेष क्यूआर कोड वाला पास निर्गत किया गया है. क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही प्रवेश और निकासी की अनुमति मिलेगी. बगैर अधिकृत पास के किसी की भी इंट्री नहीं होगी. एएन कॉलेज के आसपास आम लोगों की अनावश्यक भीड़ जमा न हो, इसकी पूरी जिम्मेवारी वहां तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी.

25 प्रत्याशियों का फैसला, इन प्रमुख चेहरों पर रहेगी नजर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 25 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा. चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा कुमारी के बीच माना जा रहा है.

इनके अलावा चुनाव मैदान में राष्ट्रीय समाज हित दल के मृत्युंजय कुमार, राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक्स के सूरज कुमार यादव, समता पार्टी के अशोक कुमार, राष्ट्रीय अपना दल की मनीषा शर्मा, भारतीय जवान किसान पार्टी के बैजनाथ प्रसाद, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम, बिहार जस्टिस पार्टी के बिनोद राय, अखिल भारतीय जनसंघ के जीतेंद्र दूबे, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया के प्रेमशंकर प्रसाद, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, राइट टू रिकॉल पार्टी के निरंजन कुमार आचार्य व राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के उपेंद्र सहनी शामिल हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में ब्रजेश पटेल, नीतीश कुमार, सुकेश कुमार, बागीश नंदन, अभय चौधरी, सिकंदर कुमार, अनिल दास और लालू प्रसाद यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

Also Read: पटना में सफाई कर्मियों के हड़ताल का चौथा दिन, रातभर अभियान चलाकर निगम ने उठाया 235 टन कचरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >