Amrit Bharat Express: बनारस-सियालदह अमृत भारत को मंजूरी, इस जिले में होगा स्टॉपेज, हफ्ते में 3 दिन परिचालन

Amrit Bharat Express: बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिल गई है. सप्ताह में 3 दिन इस ट्रेन का परिचालन होगा. इसके साथ ही पटना जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा. राजधानी के साथ-साथ इसके आस-पास के जिले के लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.

Amrit Bharat Express: बिहार के लोगों को रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दे दी है. रेलवे बोर्ड ने बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी है. यह अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को रेल सेवा उपलब्ध कराएगी. रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी आदेश की माने तो, सप्ताह में तीन दिन इस ट्रेन को चलाया जाएगा.

इस दिन होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन

बनारस से यह अमृत भारत एक्सप्रेस रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि सियालदह से सोमवार, बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी. इसके साथ ही ट्रेन का रूट बिहार के दृष्टिकोण से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर कॉमर्शियल ठहराव के साथ गुजरेगी.

लोगों को मिल सकेंगे ये सभी फायदे

इस ट्रेन के परिचालन से राजधानी पटना सहित आस-पास के जिलों के यात्रियों को कोलकाता और पूर्वांचल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. 16 कोचों वाली इस अमृत भारत ट्रेन में आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और उन्नत सुरक्षा मानक उपलब्ध होंगे. इतना ही नहीं, यह ट्रेन बिहार के व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े आवागमन को भी बढ़ावा देगी. खासकर छात्र, कामकाजी वर्ग और छोटे व्यवसायियों के लिए यह सेवा बेहद लाभकारी मानी जा रही है.

सासाराम स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी

इससे पहले 20 डब्बे वाली हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13065/13066) के सासाराम स्टेशन पर ठहराव को लेकर मंजूरी मिली थी. रेलवे के इस डिसीजन से यात्रियों में खुशी का माहौल है. रेलवे की तरफ से ठहराव की स्वीकृति दिए जाने से सासाराम समेत आसपास के इलाके के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही इस फैसले से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.

Also Read: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, पिता-बेटी की मौत, कंटेनर का फटा टायर, गैस कटर से काटकर निकाली बॉडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >