पर्यावरण संरक्षण व नदी पुनर्जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोटरी पटना मिडटाउन एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण व नदी पुनर्जीवन विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने, नदियों की स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के महत्व पर आम जनमानस को जागरूक करना था. इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रेसीडेंट और फाउंडर प्रवीण कुमार ने कहा कि नदियों का हमारे जीवन में आध्यात्मिक महत्व अधिक है

संवाददाता, पटना रोटरी पटना मिडटाउन एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण व नदी पुनर्जीवन विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने, नदियों की स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के महत्व पर आम जनमानस को जागरूक करना था. इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रेसीडेंट और फाउंडर प्रवीण कुमार ने कहा कि नदियों का हमारे जीवन में आध्यात्मिक महत्व अधिक है. इसलिए इन्हें पुनर्जीवित करने का बीड़ा हमें उठाना चाहिए. इन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण भी हो पायेगा. कार्यक्रम के दौरान गंगोत्सव पटना के कंवीनर सुजीत कुमार वर्मा ने कहा कि गतिविधियों और पर्यावरणीय कारकों के कारण नदियों की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है. रोटरी पटना मिडटॉउन के के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ वीपी सिंह ने इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >