छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो एएसआइ जख्मी

patna news: बाढ़. एनटीपीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढीबर गांव में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया.

बाढ़. एनटीपीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढीबर गांव में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस दौरान दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गये जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया. इसे लेकर कई घंटे तक हंगामा मचा रहा. शनिवार की रात को ढीबर गांव निवासी फरार अभियुक्त शिवम कुमार, शुभम कुमार और पवन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एस ड्राइव अभियान के तहत पुलिस टीम पहुंची थी. घेराबंदी के दौरान मौके पर आरोपियों के समर्थन में हिमांशु कुमार आ पहुंचा और पुलिस टीम के साथ भिड़ गया. इस दौरान छापेमारी अभियान को रोकने की कोशिश की गयी. हाथापाई के दौरान सहायक अवर निरीक्षक शांतनु कुमार सिंह और रवि कुमार सिंह चोटिल हो गये. हंगामा के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गये. इसी दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर आरोपी भाग निकला. वहीं तीनों अभियुक्त भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके. दूसरी तरफ एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में हिमांशु कुमार पर केस दर्ज किया गया है. इसमें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस कर्मियों को जख्मी करने का आरोप लगाया गया है. हिमांशु की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >