कलाकारों को हर माह मिलेगी तीन हजार पेंशन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखने में निरंतर योगदान देने वाले वरिष्ठ और आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जायेगी.

संवाददाता ,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखने में निरंतर योगदान देने वाले वरिष्ठ और आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जायेगी. मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य के वरिष्ठ एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को मासिक पेंशन प्रदान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को कैबिनेट से मंजूरी प्रदान कर राशि स्वीकृत कर दी गयी है. इससे कलाकारों का उत्साहवर्द्धन होगा और उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. हमलोग राज्य की कला एवं संस्कृति को जीवंत रखने वाले कलाकारों के सम्मान एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >