अंजु बाढ़ और प्रभाकर मसौढ़ी के बीडीओ बने

राज्य सरकार के विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग दूसरे दिन भी जारी रही. राज्य में 202 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का भी तबादला और प्रतिनियुक्ति की गयी है.

फुलवारीशरीफ, बिक्रम और अथमलगोला के भी प्रभारी बीडीओ बदले पटना, संवाददाता राज्य सरकार के विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग दूसरे दिन भी जारी रही. राज्य में 202 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का भी तबादला और प्रतिनियुक्ति की गयी है. 37 बीडीओ बनाये गये परियोजना पदाधिकारी बनाये गये हैं. इनमें पटना जिले में वर्तमान में सारण के जलालपुर में पदस्थापित कुमारी अंजु को बाढ़, प्रतीक्षारत सूची में रहे प्रभाकर कुमार को मसौढ़ी भेजा गया है. वहीं, पटना जिले से अन्य जिलों में भेजे जाने वाले बीडीओ में बिक्रम के बीडीओ प्रशांत कुमार को वैशाली के जन्दाहा भेजा गया है. दूसरी ओर, ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ के पद पर पटना जिले में वर्तमान में पश्चिमी चंपारण के मैनाटांड से पंकज कुमार का तबादला बिक्रम, गया के इमामगंज से राकेश कुमार को अथमलगोला, भोजपुर के कोइलवर से विजय कुमार मिश्र को फुलवारीशरीफ भेजा गया है. अथमलगोला में पदास्थापित अमरेश कुमार सिंह सुपौल के प्रतापगंज के बीडीओ बनाये गये: वहीं, वर्तमान में अथमलगोला में पदास्थापित बीडीओ अमरेश कुमार सिंह को सुपौल के प्रतापगंज, वहीं पटना में प्रशिक्षण पर चल रहे मनीषा कुमारी को कटिहार के प्राणपुर और अमित गौरव को शेखपुरा के शेखोपुरसराय का प्रभारी बीडीओ बनाया गया है. प्रभारी बीडीओ 109 और 93 बीडीओ हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >