Anisabad-AIIMS Elevated Road: पटना के इस खौफनाक चौराहे का होगा अंत, जिला प्रशासन ने लिया एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला

Anisabad-AIIMS Elevated Road: राजधानी पटना का अनीसाबाद चौराहा किसी मौत के चौराहे से कम नहीं है. आए दिन हादसों के लिए यह चौराहा बदनाम रहा है. साथ ही सालों से यहां ट्रैफिक की समस्या लोग झेलते आ रहे हैं. ऐसे में अब जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय ले लिया है और उस चौराहे से होने वाली परेशानी को उखाड़ फेंकने की ठान ली है.

Anisabad-AIIMS Elevated Road: राजधानी पटना में एक ऐसा चौराहा है, जिसे लोग खौफनाक चौराहा या फिर मौत का चौराहा कह कर बुलाते हैं. दरअसल, इस चौराहे पर लोगों को आए दिन ट्रैफिक की समस्या तो झेलनी ही पड़ती है लेकिन साथ ही साथ यहां कई बार दर्दनाक हादसे भी हुए हैं. बता दें कि, यहां बात पटना के अनीसाबाद चौराहे की हो रही है. जहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. ट्रांसपोर्टरों की ओर से सड़क के दोनों तरफ ट्रक और ट्रैक्टर चालकों की मनमानी पार्किंग के कारण जाम की समस्या झेलनी पड़ती है.

अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना आगे बढ़ेगी

ऐसे में इन तमाम तरह की परिस्थितियों को देखते हुए अब पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला ले लिया है. दरअसल, सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि, एलिवेटेड रोड के रास्ते में आने वाले 176 मकानों को भी तोड़ा जायेगा. इस रोड को एलिवेटेड रास्ते से गुजारने में हादसों और ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

30 से अधिक विकास परियोजनाओं पर समीक्षा

बता दें कि, अनीसाबाद से पहाड़ी तक का जो क्षेत्र है, वह काफी लंबे समय से अतिक्रमण और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार है. लोगों की ओर से मनमानी को लेकर कई बार शिकायतें भी मिली है. जिसके बाद यह बड़ा फैसला जिला प्रशासन ने लिया है. यह भी बता दें कि, इस बैठक में अन्य खास मुद्दे पर भी चर्चा हुई. दरअसल, जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के विस्तारीकरण पर चर्चा हुई. दीदारगंज, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर और अथमलगोला अंचलों में एलएपी जल्द पूरा कर लेने का आदेश दिया गया. इस दौरान डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि, बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए जरूरी और राशि मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, बैठक में 30 से भी अधिक परियोजनाओं को लेकर समीक्षा की गई. 

Also Read: अब शिक्षकों से ‘तुम’ कहकर बात की तो होगी कार्रवाई, ACS सिद्धार्थ का बड़ा आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >