2 अप्रैल से आनंद विहार से पुरुलिया के लिए चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइम टेबल

Anand Vihar Purulia Express: रेलवे ने आनंद विहार और पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. यह ट्रेन 2 अप्रैल से चलेगी और कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को दिल्ली के लिए बेहतर और आसान सफर का विकल्प मिलेगा.

Anand Vihar Purulia Express: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. आनंद विहार और पुरुलिया के बीच 14022/14021 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से चलेगी. इससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और सफर पहले से आसान हो जाएगा.

ट्रेन के बारे में जानिये

यह ट्रेन हर गुरुवार को आनंद विहार से सुबह 5 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह करीब 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को शाम 5 बजे पुरुलिया से चलेगी और अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे अलग-अलग शहरों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

किस-किस स्टेशन से गुजरेगी

ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी और दीन दयाल उपाध्याय जंक्श स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इसके अलावा डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, रांची और मुरी जैसे स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा. इससे खासकर बिहार और झारखंड के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन में क्या-क्या सुविधा

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इसमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं. रेलवे का कहना है कि इस नई ट्रेन से यात्रियों को ज्यादा आराम और बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही भीड़भाड़ कम करने में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था

क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >