PHOTO: नेपाल त्रासदी से दुखी अक्षरा सिंह ने मुंबई की चकाचौंध छोड़ महादलित बच्चियों के बीच ऐसे मनाया जन्मदिन

1 / 6
PHOTO: नेपाल त्रासदी से दुखी अक्षरा सिंह ने मुंबई की चकाचौंध छोड़ महादलित बच्चियों के बीच ऐसे मनाया जन्मदिन
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षरा सिंह ने महादलित बच्चियों के साथ मनाया जन्मदिन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दानापुर के प्रेरणा छात्रावास में महादलित बच्चियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ केक काटा और गीत भी गाया. नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी पर अक्षरा सिंह ने दुख जताया और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से वह बेहद व्यथित हैं.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

महादलित बच्चियों के साथ जन्मदिन मनातीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने महादलित बच्चियों के साथ मनाया जन्मदिन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन रविवार को दानापुर के लाल कोठी मध्य विद्यालय परिसर स्थित प्रेरणा छात्रावास की महादलित बच्चियों के साथ मनाया. मुंबई से पहुंचीं अक्षरा ने बच्चियों के बीच समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं. अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह सेलिब्रेशन किसी सामान्य पार्टी से कहीं ज्यादा खास है.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बच्चियों से बातचीत करतीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह

बच्चियों के बीच पहुंचकर बोलीं- बहुत खास है यह एहसास

अक्षरा सिंह ने कहा कि इन बच्चियों के साथ समय बिताने पर उन्हें एक अलग तरह की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाला प्यार बिना किसी शर्त का है. अभिनेत्री ने बताया कि शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद जब भी उन्हें सुकून से समय बिताने का मौका मिलता है, वह बच्चों के बीच आना पसंद करती हैं.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

नेपाल बाढ़ की त्रासदी पर दुख जतातीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

नेपाल बाढ़ की त्रासदी से दुखी थीं अक्षरा सिंह

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को लेकर अक्षरा सिंह ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के बारे में सुनकर उनका मन जन्मदिन मनाने और जश्न करने का नहीं था. इसी वजह से उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनके साथ समय बिताने का फैसला किया. अभिनेत्री ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों और प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बच्चियों की फरमाइश पर गीत प्रस्तुत करतीं अक्षरा सिंह

बच्चियों की फरमाइश पर अक्षरा ने गाया गीत

जन्मदिन समारोह के दौरान बच्चियों ने अक्षरा सिंह से गीत सुनाने का आग्रह किया. उनकी फरमाइश पर अभिनेत्री ने ‘एक प्यार का नगमा है’ गीत प्रस्तुत किया. गीत के दौरान छात्रावास की बच्चियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षरा सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करतीं पद्मश्री सुधा वर्गीज.

पद्मश्री सुधा वर्गीज ने किया अक्षरा सिंह का सम्मान

नारी गुंजन की सचिव और छात्रावास की संस्थापिका पद्मश्री सुधा वर्गीज ने अक्षरा सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं, छात्रावास की बच्चियों ने भी अभिनेत्री को पेंटिंग भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अक्षरा ने बच्चियों के इस स्नेह के लिए आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >