Bihar Airport: बिहार में होंगे 15 एयरपोर्ट, हवाई अड्डा बनाने पर खर्च किए जाएंगे 11,500 करोड़ रुपए

Bihar Airport: बिहार में 15 एयरपोर्ट बनाने की तैयारी चल रही है. हवाई अड्डा बनाने पर कुल 11,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

Bihar Airport: पटना. बिहार में वर्तमान तीन हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 15 करने की योजना है. इसके लिए 11,500 करोड़ का निवेश किया जायेगा. इनमें राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में बड़े हवाई अड्डे तथा भागलपुर, वाल्मीकिनगर, बीरपुर, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई अड्डे बनेंगे. पूर्णिया में तीन महीने में एयरपोर्ट तैयार कर लिया जायेगा. राज्य में फिलहाल पांच बड़े एयरपोर्ट और अन्य छोटे एयरपोर्ट बनाये जा रहे हैं.

अब तीन घंटे में पहुंच सकेंगे पटना से पूर्णिया

यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को एलएन मिश्रा आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान में ‘विकसित बिहार की नींव बजट 2025’ विषय पर हुई विचार गोष्ठी पर दी. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में जलमार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग पर तेजी से काम हो रहा है. सड़क मार्ग को इस लिहाज से विकसित किया जा रहा है कि पटना से पूर्णिया तीन घंटे में पहुंचा जा सके. वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से चार घंटे में लोग पटना पहुंच सकेंगे.

हवाई मार्ग पर तेजी से हो रहा काम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शिक्षा के लिए 60,954 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के लिए 20,335 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास के लिए 16,193 करोड़ रुपये और ऊर्जा के लिए 13,483 करोड़ रुपये बजट में रखे गये हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के गांवों में जितना विकास पिछले 20 सालों में हुआ है, उतना किसी भी राज्य मे नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर डबल इंजन की सरकार ने खटारा बिहार को विकसित बताया है. उपमुख्यमंत्री एलएन मिश्र संस्थान में विकसित बिहार की नींव बजट 2025 विषय पर बोल रहे थे.

Also Read: Darbhanga Airport: फरवरी में दरभंगा एयरपोर्ट से 41362 हजार लोगों ने किया सफर, जनवरी में नौ दिन नहीं उड़े थे विमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >