सहरसा एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 147 करोड़ होंगे खर्च, इन 3 जिलों को फायदा

Airport In Bihar: सहरसा एयरपोर्ट से जुड़ा अपडेट है. यहां के रनवे का विस्तार किया जाएगा, जिसके बाद यह करीब 77 एकड़ में फैला होगा. इसके निर्माण में लगभग 147 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. सहरसा के अलावा तीन जिलों को फायदा पहुंच सकेगा.

Airport In Bihar: बिहार के सहरसा एयरपोर्ट की लंबाई को बढ़ाए जाने की योजना है. बिहार सरकार की ओर से साल 2026-27 का जो बजट पेश किया गया था, उसमें एयरपोर्ट के लिए 147 करोड़ रुपए का प्रावधान था. यह राशि सहरसा जिले को मिल चुकी है. सहरसा एयरपोर्ट की वर्तमान लंबाई 854 मीटर है. लेकिन इसके विस्तार होने के बाद लंबाई 1121 मीटर हो जाएगी.

कितने एकड़ की जमीन होगी अधिग्रहित?

जानकारी के मुताबिक, 19 सीटों वाले हवाई जहाज के उड़ान के लिए पहले लगभग 12 एकड़ दो डिसमिल जमीन के अधिग्रहण की योजना बनाई गई थी. लेकिन बाद में विभाग ने इसमें और तीन एकड़ की जमीन को जोड़ा और अब टोटल 15 एकड़ की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. पहले 19 सीटर वाले हवाई जहाज चलाए जायेंगे. लोगों की तरफ से आने वाले फीडबैक के आधार पर इसमें बदलाव किया जा सकेगा.

इन तीन जिलों को भी मिलेगा फायदा

सहरसा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने से तीन अन्य जिलों को फायदा मिल सकेगा. सहरसा जिले के आस-पास के जिले सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया जिले के लोगों को सुविधा हो सकेगी. जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वे किया गया. टीम ने रनवे से चारों तरफ मोबाइल टावर, भवन, पेड़-पौधों आदि का जायजा लिया.

एयरपोर्ट ऑथोरिटी की टीम ने सौंपी रिपोर्ट

इसके अलावा जिस इलाके में एयरपोर्ट है उस इलाके की जनसंख्या, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, विदेशों में रहने वाले लोगों की संख्या समेत तमाम जानकारियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है. इस रिपोर्ट को विभाग को भी सौंप दिया गया है. जिसके बाद अब जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होगी. इस तरह से बिहार में सड़क और रेल के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में बन रहे विराट रामायण मंदिर की क्या-क्या होगी खासियत? जानिए सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >