Patna News: क्राइम पेट्रोल देख रची थी मर्डर की साजिश, घर बुलाकर दोस्त ने ऐसे की थी ठेकेदार की हत्या

Patna News: ठेकेदार अनुराग कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने दोस्त अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. क्राइम पेट्रोल देख उसने हत्या की योजना बनाई उसके बाद घटना को अंजाम दिया था.

Patna News: ठेकेदार अनुराग कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ के बाद उसने वारदात को कैसे और कब अंजाम दिया, पूरी जानकारी दी. अविनाश ने उन्हें 30 दिसंबर को अपने दीघा थाना इलाके में कुर्जी बालू पर मुहल्ले के फ्लैट में बुलाया था. 30 दिसंबर को अविनाश ने कॉल कर कहा था तुम्हरा जो 3.30 लाख रकम बकाया है आकर ले लो. अनुराम बाइक से जगतनाराशण रोड स्थित किराये के मकान से बाइक से रवाना हुए, फ्लैट से कुछ दूरी पर अविनाश से वह मिला फिर दोनों साथ में फ्लैट में चले गये.

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश

पूछताछ में अविनाश ने बताया कि 30 दिसंबर की रात को ही चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिये, फिर हथौड़े से उसके सिर पर वार कर मार डाला. उसका दावा है कि उसने अकेले हत्या की है. अविनाश ने पुलिस को बताया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसकी हत्या की योजना बनायी थी, ताकि गिरफ्तारी नहीं हो सके.

Also Read: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

अनुराग की धमकी से डर गया था अविनाश

सूत्रों के अनुसार, पशु चिकित्सा विवि में ठेकेदारी का काम करने वाला अविनाश को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गयी थी. वह अनुराग से रकम लेता था और 10-15 दिनों में 10-20 फीसदी ज्यादा रकम वापस कर देता था. उसने एक बार 5 लाख और दूसरी बार 2 लाख लिया. इसमें 3 लाख 30 हजार बकाया रह गया था. कई दिनों से अनुराग रकम की मांग कर रहा था और कह रहा था कि जानते नहीं हो हम मोकामा के रहने वाले हैं. पुलिस में केस कर देंगे. कोई भी घटना तुम्हारे साथ कर देंगे.

अविनाश, अनुराग की धमकी से डर गया फिर उसने 10 दिन पहले हत्या की योजना बनायी कि उसे रास्ते से हटा देना है. उसे इसलिए फ्लैट में बुलाया था ताकि पुलिस और परिजन यहां तक नहीं पहुंच पायेंगे. उसने बताया कि मामला ठंडा होने के बाद लाश को बोरा में भरकर नदी में फेंक देते. लेकिन मामला का खुलासा हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >