श्रीअरविंद महिला कॉलेज में अदिति रंजन बनीं मिस फ्रेशर

श्रीअरविंद महिला कॉलेज के कला संकाय की ओर से शनिवार को नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज के कला संकाय की ओर से शनिवार को नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन नवागंतुक छात्राओं को कॉलेज के वातावरण से जोड़ने और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रहीं, जिसमें गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में मनोविज्ञान विभाग की अदिति रंजन को मिस फ्रेशर घोषित किया गया. वहीं, राजनीति विज्ञान विभाग की अंतरा प्रथम रनर-अप और भूगोल विभाग की तमन्ना द्वितीय रनर-अप रहीं. निर्णायक मंडल में प्रो अंजली प्रसाद, प्रो विमी सिंह और डॉ सपना बरुआ शामिल थीं. इस अवसर पर प्रो पुष्पा रॉय, डॉ नोरा निवेदिता शॉ सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे. मंच संचालन अंतरा और तमन्ना ने किया. अंत में सीनियर्स ने अपनी जूनियर सहेलियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >