Aaj Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटों में इन 5 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

Aaj Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटों में बिहार के 5 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. उन जिलों में मुजफ्फरपुर, पटना, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर शामिल है. इन जिलों में तेज हवा और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 5 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मुजफ्फरपुर, पटना, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों के लिए भी चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, इन पांच जिलों के अलावा पूर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण और बक्सर जिले में भी मौसम बिगड़ सकता है. इसके साथ ही मौसम में बदलाव को लेकर लोगों से भी सावधान और घर में ही रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि ऐसे मौसम में वह खेतों में ना रहें.

इस वजह से एक्टिव है मानसून

मौसम विभाग की तरफ से बिहार में मानसून की सक्रियता को लेकर वजह बताई गई है कि राज्य के आस-पास के इलाकों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं. एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है. यह समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है. इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में भी मौसम संबंधी गतिविधियां तेज हैं. जिससे रुक-रुककर बारिश हो रही.

शुक्रवार को बिहार का मौसम

शुक्रवार की बात करें तो, कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. पटना में करीब पांच घंटे जोरदार बारिश हुई, जिसके कारण जिले के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति आ गई. इसके साथ ही सुबह से भी बादल छाया हुआ था. कुछ ऐसा ही हाल वाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर और डेहरी में भी देखा गया.

25 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में बारिश का दौर 25 सितंबर तक चल सकता है. 23 सितंबर तक सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. 24 सितंबर को इसका दायरा दक्षिण बिहार तक बढ़ सकता है. इसके बाद 25 सितंबर को पूरे बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Read: ROB In Bihar: बिहार में इन तीन जगहों पर होगा ROB का निर्माण, 315 करोड़ रुपये तक खर्च का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >