हत्या की साजिश रच रहा युवक हथियार के साथ पकड़ा गया

बिहटा. पैनाठी- हीरामनपुर से गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बिहटा. पैनाठी- हीरामनपुर से गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान हीरामनपुर गांव निवासी शुभम कुमार उर्फ़ शुभम सरकार के रूप में की गयी है. पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है. युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बेउर जेल में बंद एक अपराधी द्वारा लगातार कॉल करके शुभम को नौबतपुर में किसी चाऊमीन दुकान के पास किसी की हत्या के लिए सुपारी देने की बात हो रही थी. इस मामले में पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से इसकी जानकारी मिली थी. सूचना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने छापेमारी कर शुभम को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुभम से पूछताछ से पता चला कि अगर पुलिस उसे नहीं पकड़ती तो तथाकथित चाऊमीन दुकान के पास किसी की हत्या हो जाती. डीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए शुभम का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उसकी पिछले कई दिनों से बेउर जेल में बंद एक अपराधी से बात हो रही थी. उसके द्वारा चाऊमीन दुकान के पास किसी की हत्या का निर्देश दिया जा रहा था. जेल में बंद अपराधी नौबतपुर का रहने वाला है.पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >