अदावत में युवक को गोली मार किया जख्मी, बाइक छोड़ भागे अपराधी

patna news: पटना सिटी. अदावत में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया है. घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुरुखी गली छोटी बाजार मुहल्ला में घटी है.

पटना सिटी. अदावत में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया है. घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुरुखी गली छोटी बाजार मुहल्ला में घटी है. बताया जाता है कि गोबर की चौराहा नवाब बहादुरर रोड में रहने वाले मो हमीद का पुत्र मो नन्हे को बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों ने घेर कर गोली मारी, गोली युवक के दाएं पैर में लगी है. इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तो फायरिंग करने वाला बदमाश बाइक छोड़ कर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी बीच जख्मी मो नन्हे को उपचार के लिए ऑटो पर लाद सबसे पहले श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल लाया. जहां से बेहतर उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. बताया जाता है कि वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. मौके पर पहुंची खाजेकलां थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि जख्मी युवक को उपचार चल रहा है. वो खतरे से बाहर है. जख्मी युवक का भी अपराधिक इतिहास है. जख्मी के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की ओर से बताया गया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की ओर से बाइक छोड़ कर भागा है. बाइक को पुलिस जब्त कर मामले में छानबीन कर रही है. डीएसपी डाॅ गौरव कुमार ने बताया कि घायल ने बयान में बताया है कि उसे अनिल, तेलम और सत्यम ने मिलकर गोली मारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >