33 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आयी महिला की मौत

patna news: फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र की महिला की मौत दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर रविदास टोला में करंट लगने से हो गयी.

फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र की महिला की मौत दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर रविदास टोला में करंट लगने से हो गयी. महिला शोभा देवी पति छोटू रविदास के साथ पति के फूफा कल्लू रविदास के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने फतेहपुर रविदास टोला गयी थी जहां छत पर कपड़ा पसारने के दौरान हादसा हुआ. बताया जाता है कि महिला गर्भवती भी थी. उसके तीन छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों ने बताया कि छत से गुजरे 33000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से महिला झुलस गयी. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां तीन दिन बाद शनिवार को उसकी मौत हो गयी. मृतका शोभा देवी पति छोटू रविदास, जो चिलबिली, परसा बाजार की रहने वाली थी. मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर फतेहपुर पहुंचे और पटना-गया रोड को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है. दीदारगंज, गौरीचक थाना और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर देर शाम जाम हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >