फतुहा. स्नान कर रही एक किशोरी गंगा में डूबी, ग्रामीणों ने तीन को बचाया

कटैया घाट फतुहा में गंगा स्नान करने के क्रम में एक किशोरी गंगा में डूब गयी, जबकि तीन किशोरियों को आसपास के लोगों ने डूबने से बचा लिया.

फतुहा. कटैया घाट फतुहा में गंगा स्नान करने के क्रम में एक किशोरी गंगा में डूब गयी, जबकि तीन किशोरियों को आसपास के लोगों ने डूबने से बचा लिया. फतुहा बांकीपुर गोरख मोहल्ले के एक परिवार के पांच-छह लोग सावन की पहली सोमवारी को गंगा स्नान करने कटैया घाट गये थे. इनमें चार किशोरी एक दूसरे का हाथ जोड़ गंगा में स्नान करने के क्रम में तेज धार में बहने लगी. इन्हें डूबते देख घाट किनारे बैठे लोगों ने गंगा में डूब रही सीमा कुमारी, गुड़िया कुमारी और दुर्गा कुमारी को किसी तरह बचा लिया, लेकिन संजीत कुमार की पुत्री किशु कुमारी (16 वर्ष) नदी की तेज धार में बह गयी. सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम पहुंच गंगा में डूबी किशोरी का शव खोजने में जुट गयी, लेकिन शाम तक डूबी किशोरी का शव बरामद नहीं हो पाया. किशोरी की डूबने की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >