अपनी डफली अपना राग बजा रहे हैं सुशील मोदी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपनी डफली अपना राग बजा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के लिए सौ करोड़ के वादे को अपनी गोल-गोल बातो में फंसा रहे हैं. बिहार सरकार ने टेंट सिटी के लिए केंद्र सरकार से […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपनी डफली अपना राग बजा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के लिए सौ करोड़ के वादे को अपनी गोल-गोल बातो में फंसा रहे हैं. बिहार सरकार ने टेंट सिटी के लिए केंद्र सरकार से 30 करोड़ रुपये की मांग की थी. लेकिन, केंद्र सरकार उसे देने से इंकार कर दिया था. केंद्र सरकार ने गंगा नदी में स्टीमर चलाने को दिया है, उसका किराया 46 लाख रुपया लिया गया है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम को खराब कर दिया.
सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आये तो सुशील मोदी से उन्होने बात भी नही की. जबकि, उसदिन सुशील मोदी का जन्मदिन भी था. उन्होने कहा कि सुशील मोदी राजनीति में मेरे अग्रज हैं लेकिन जिस तरह से उनकी भद्द पिट रही है उसे अच्छा नहीं कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >