नीतीश ने कारगिल विजय दिवस पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 17वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पटना शहर स्थित गांधी मैदान के समीप कारगिल चौक पर आयोजित एक राजकीय समारोह में नीतीश ने कारगिल के अमर शहीदों को […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 17वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पटना शहर स्थित गांधी मैदान के समीप कारगिल चौक पर आयोजित एक राजकीय समारोह में नीतीश ने कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेन्टर दानापुर के सशस्त्र जवानों द्वारा कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी गयी तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. उक्त राजकीय समारोह में कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा विधायक श्याम रजक, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, खाद आयोग के पूर्व सदस्य नन्द किशोर कुशवाहा सहित कई अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >